प्रेस विज्ञप्ति

विश्व बैंक की वित्तीय जानकारी अब आपकी जेब में

21 मई, 2013



नई दिल्ली, मई 21,2013 – विश्व बैंक की परियोजनाएं दुनियाभर में कहां-कहां हैं? उनसे कौन लाभान्वित हो रहे हैं? इन परियोजनाओं के द्वारा दिए गए अनुबंधों की जानकारी कहाँ मिलेगी? इन सवालों के जवाब, तथा और भी बहुत कुछ अब आप अपने ऐन्ड्रॉइड, आईफोन, या आईपैड जैसे डिवाइस (उपकरणों) पर पा सकते हैं। इसके साथ-साथ आप इस जानकारी का मूल डाटा विश्व बैंक समूह की ‘ओपन फाइनैंसेज’ वेबसाइट https://finances.worldbank.org/ से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

अपने तेज़ी से बढ़ते ओपन डाटा कार्यक्रम के तहत विश्व बैंक समूह ने ‘विश्व बैंक फाइनैंसेज’ मोबाइल ऐप का मुफ्त हिन्दी संस्करण प्रारंभ किया है जो इंटरैक्टिव, आकर्षक, और सोशल मीडिया सुगम प्रारूप में विश्व बैंक की वित्तीय जानकारी उपलब्ध कराता है।

यह ऐप दुनियाभर में, और आपके समीप, चल रहीं विश्व बैंक परियोजनाओं की ताजा जानकारी उपलब्ध कराता है। इसमें दिए गए मानचित्र या सूची के द्वारा आप आसानी से किसी भी देश के विश्व बैंक सम्बंधित 'दाता' या 'लाभार्थी ' पहलु की जानकारी ढूंढ सकते हैं - जिसमें शामिल हैं: देश को दिए गए वित्तीय संसाधन, देश में चल रही परियोजनाएं और इनके स्थान, तथा इन परियोजनाओं द्वारा दिए गए अनुबंध।

सोशल मीडिया (फेसबुक और ट्विटर) और इ-मेल से पूरी तरह जुड़े यह ऐप और वेबसाइट विकास सम्बंधित धन के बारे में संवाद आसान बनाते हैं। यह ऐप विश्व बेंक के कार्य के बारे में जवाब और जानकरी न केवल ऑनलाइन पर ऑफलाइन भी देता है।

उपलब्ध आंकड़ों में बैंक के निवेश, इसके द्वारा वैश्विक कोष के प्रबंधन, और बैंक के अपने फाइनैंशियल स्टेटमेंट यानी वित्तीय लेखा-जोखा शामिल हैं। वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़े सभी के लिए खुले हैं और वे दूसरों के साथ इसे शेयर (यानी आदान-प्रदान) कर सकते हैं।

ऐप की प्रमुख विशेषताएं:

·         कई भाषाएं 
(अरबी,चीनी, अंग्रेजी, फ्रांसीसी, रूसी, स्पैनिश, पुर्तगाली और अब हिंदी तथा बहासा इण्डोनेशिया में )

·         आसपास 
(जीपीएस के द्वारा आपके आसपास की विकास परियोजनाओं की जानकारी )

·         कनेक्ट
(सोशल मीडिया और ई-मेल के जरिए बातचीत)

·         फॉलो 
(अपने पसंदीदा देशों, वित्तीय साधनों, और परियोजनाओं की जानकारी आसानी से पाएं)

·         फीडबैक
 (आंकड़ों की सत्यता और संभावित धोखाधड़ी/भ्रष्टाचार के बारे में फीडबैक दें)

आपके फीडबैक का स्वागत है। @WBOpenFinances पर ट्वीट करें या फिर WBFinances@worldbank.org पर ई-मेल के जरिए अपने सुझाव और सवाल भेजें।

पृष्ठभूमि :

विश्व बैंक का ओपन डाटा इनीशिएटिव

पिछले तीन सालों से भी अधिक समय से विश्व बैंक समूह अपने क्रियाकलापों और शोध को अधिक खुला, पारदर्शी और जिम्मेदार बनाने के लिए सक्रिय रुप से काम कर रहा है। तेज़ी से बढ़ रहे इस ओपन डाटा इनीशिएटिव के जरिए इस संस्थान की विश्व स्तरीय जानकारियां और विकास संबंधी आंकड़े दुनियाभर के शोधकर्ताओं, कार्यकर्ताओं, छात्रों, और विकास से जुड़े लोगों को मुफ्त मिल रहे हैं - जो पहले कुछ भुगतान करने वाले ग्राहकों को ही उपलब्ध थे।

ओपन डाटा वेबसाइट अब 8,000 से अधिक इंडिकेटर्स (या संकेतकों) का डाटा मुफ्त उपलब्ध कराती है। इन संकेतकों में जीडीपी संबंधी आंकड़ों से लेकर किसी देश में माध्यमिक स्कूल में महिला और पुरुषों के अनुपात तक सभी जानकारियां उपलब्ध हैं। मु्फ्त और आसन होने के कारण इस डाटा बेस का तुरंत और प्रभावी असर हुआ है।

मीडिया संपर्क
में भारत
नंदिता रॉय
टेलिफ़ोन: +91-11-41479220
nroy@worldbank.org



प्रेस विज्ञप्ति नं:
2013/SAR

Api
Api

Welcome