Skip to Main Navigation
प्रेस विज्ञप्ति 7 अक्तूबर, 2021

परामर्श - विश्व बैंक के नाम पर फर्जी एंजेल फंड योजना

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर, 2021 - विश्व बैंक का ध्यान एक वेबसाइट https://www.angel-fund.in/#/ की ओर आकर्षित किया गया है जो फर्जी ढंग से धन जुटाने के लिए विश्व बैंक से संबंध होने का दावा कर रही है।

यह जनता को सावधान करने के लिए चेतावनी है कि इस वेबसाइट को संचालित करने वाले व्यक्तियों / समूहों के साथ विश्व बैंक समूह की कोई भागीदारी नहीं है, और वहां प्रदर्शित सामग्री को विश्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से अवैध रूप से लिया गया है।

कृपया ध्यान दें, विश्व बैंक एक बहुपक्षीय विकास संगठन है जो सरकारी संस्थाओं के लिए वित्त प्रदान करता है और व्यक्ति विशेष के लिए एंजेल फंड या निवेश योजनाओं का वित्तपोषण नहीं करता है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :  indiainfo@worldbank.org

अधिक स्पष्टीकरण के लिए, कृपया देखें https://www.worldbank.org/en/about/legal/scams#3

विश्व बैंक समूह के बारे में जानकारी के लिए कृपया देखें www.worldbank.org

भारत में विश्व बैंक के बारे में जानकारी के लिए कृपया देखें www.worldbank.org/in


Api
Api