प्रेस विज्ञप्ति

भारतः राजस्थान जल-क्षेत्र पुनर्गठन परियोजना

30 मार्च, 2010



वाशिंगटन, 30 मार्च, 2010 – विश्व बैंक के कार्यकारी संचालक मंडल ने आज यहां निम्नलिखित परियोजना को स्वीकृति प्रदान कीः

आईडीए क्रेडिटः 1.9 करोड़ अमरीकी डॉलर के बराबर।

शर्तेः मैच्योरिटी = 35 वर्ष; ग्रेस की अवधि = 10 वर्ष।

परियोजना आईडीः पी 120652

परियोजना का विवरणः भारत में राजस्थान जल-क्षेत्र पुनर्गठन परियोजना का लक्ष्य (i) सतही और भौमजल संसाधनों के नियोजन और स्थाई आधार पर विकास तथा प्रबंध के लिए क्षमता का गठन करना, और (ii) राज्य में सेवाएं मुहैया कराने में उपभोक्ताओं तथा निजी क्षेत्र की कहीं अधिक भागीदारी और तथा कृषि क्षेत्र में समर्थनकारी सेवाओं को सुदृढ़ बनाकर परिष्कृत सतही सिंचाई प्रणाली के जरिए सिंचित कृषि की उत्पादकता में वृद्धि करना है। अतिरिक्त धनराशि (1.9 करोड़ अमरीकी डॉलर के बराबर) से कतिपय गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा और परियोजना के परिणामों का संवर्धन करने तथा इसके संस्थागत प्रभाव को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त गतिविधियां चलाई जाएंगी।

मीडिया संपर्क
एरिक नोरा
टेलिफ़ोन: (202) 458-4735
enora@worldbank.org


Api
Api

Welcome