- add-style
- font-medium
- lp-body-content
नई दिल्ली 12 जून, 2023 — विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने पश्चिम बंगाल राज्य को बेहतर सिंचाई प्रथाओं के जरिए सतही एवं भूजल का उपयोग करने में मदद के लिए 14.8 करोड़ डॉलर का ऋण मंजूर किया, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा।
पश्चिम बंगाल देश में चावल का लगभग 15 प्रतिशत उत्पादन करता है – और दूसरा सबसे बड़ा मत्स्य उत्पादक राज्य है। राज्य का लक्ष्य विभिन्न प्रकार की दालों, फल एवं सब्जियों के उत्पादन के जरिए किसानों की आय को और बढ़ाना है। इसके लिए सतही एवं भूजल के साथ ही सिंचाई एवं कृषि प्रणाली की विस्तारित उपलब्धता की आअवश्यकता है।
पश्चिम बंगाल लघु सिंचाई तीव्र विकास परियोजना - फेज II चेक बांध, लघु भंडारण संरचनाओं, नालों-जोहड़ों का पुनरोद्धार, ट्यूबवेल और पंप डग कुओं जैसी नयी सिंचाई संरचनाओं की योजना बनाने और संचालित करने में राज्य के जल संसाधन, सिंचाई एवं विकास और जल उपयोगकर्ता एसोसिएशनों (डब्लूयूए) की मदद करेगी। सिंचाई प्रथाएं हर साल 17,000 टन तिलहन और कम से कम 10,000 टन मछली के उत्पादन समेत उच्च दाम की फसलों की उपज को बढ़ावा देने के लिए फसल विविधीकरण को अनुमति देंगी।
फेज I के दौरान, परियोजना 2,277 डब्लूयूए सृजित किये और 1,25,000 लाभार्थियं तक पहुंची।
विश्व बैंक के भारत के लिए कंट्री निदेशक अगस्टे तानो कौमे ने कहा कि “यह परियोजना जलवायु स्मार्ट कृषि प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने और 2,40,000 से अधिक लघु एवं सीमांत किसान परिवारों या 9,60,000 लोगों के लिए बाजार जुड़ाव का विस्तार करने में फेज I की सफलता पर आधारित है।”
परियोजना अनियमित बारिश या अत्यधिक तापमान वाले क्षेत्रों में निवेश को प्राथमिकता देना जारी रखेगी और नयी सिंचाई योजनाओं के दायरे में 30,000 हेक्टेअर क्षेत्र को लाएगी। यह पौधरोपण, सौर सिंचाई पंपिंग प्रणाली और स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई प्रणाली जैसे नवाचारी मिट्टी, जल एवं ऊर्जा प्रबंधन उपायों को भी पेश करेगी।
परियोजना के टास्क टीम लीडर्स अंजू गुप्ता और जूप स्टौटजेसडिज्क ने कहा कि “परियोजना स्थायी क्षमता निर्माण के लिए राज्य में लघु सिंचाई एवं डब्लूयूए विकास के लिए पश्चिम बंगाल को दीर्घावधि समर्थन देगी।”
समुदाय आधारित दृष्टिकोण लगभग 80,000 हेक्टेअर क्षेत्र को सेवा देने वाली 4,000 से अधिक नयी एवं मौजूदा लघु सिंचाई योजनाओं का प्रबंधन करने में डब्लूयूए की मदद करेगा।
अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (आईबीआरडी) से 14.8 करोड़ डॉलर का ऋण चार वर्ष की छूट अवधि के साथ 11.5 वर्ष की परिपक्वता अवधइ का है।
डायना चुंग
शिल्पा बनर्जी
About The World Bank
The World Bank Group has a bold vision: to create a world free of poverty on a livable planet. In more than 100 countries, the World Bank Group provides financing, advice, and innovative solutions that improve lives by creating jobs, strengthening economic growth, and confronting the most urgent global challenges. For more information, please visit www.worldbank.org, www.miga.org, and www.ifc.org.
- add-style