प्रेस विज्ञप्ति

प्रतियोगिता के लिए आमंत्रण : दक्षिण एशिया में लिंग आधारित हिंसा समाप्त करने के लिए क्या करना होगा?

22 फ़रवरी, 2013



Image
Arne Hoel/World Bank

जब महिलाएं अपने घरों में या घर के बाहर सुरक्षित ना हों तो उनकी आर्थिक एवं अन्य संभावनाएं सीमित हो जाती हैं। और इसके चलते देश की प्रगति और विकास की संभावनाएं भी सीमित हो जाती है। दिसंबर में नर्इ दिल्ली में एक युवा महिला पर हुए सामूहिक बलात्कार तथा यौन हिंसा के परिणामस्वरूप उसकी मृत्यु हो गर्इ। ऐसी घटनाओं के कारण आम लोगों में चेतना एवं जागरूकता बढ़ी है कि महिलाएं और लड़कियां, सार्वजनिक एवं निजी स्थानों में, यौन हिंसा और अन्य लिंग आधारित हिंसा से प्रभावित होती हैं।

दक्षिण एशिया के सभी हिस्सों के विशेषज्ञ इन मुद्दों पर अप्रैल में होने वाली विश्व बैंक बसंतकालीन बैठक के दौरान एक पैनल में चर्चा करेंगे। यदि आप दक्षिण एशिया में रहते हैं और 18 से 25 वर्ष की आयु के हैं तो आप बैंक द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। आपके विचार बैंक की चर्चा को मार्गदर्शन देंगे। आप अपने विचारों को इस प्रश्न के उत्तर के रुप में भेजें : ''आपके देश में लिंग आधारित हिंसा समाप्त करने के लिए क्या करना होगा?''

अपने उत्तम विचार अंग्रेज़ी या राष्ट्रीय भाषा में 140 अक्षरों (रिक्त स्थान समेत) के संदेश द्वारा इस नम्बर पर एसएमएस (टैक्स्ट संदेश) करें : +91 9891699927 या nogenderviolence@worldbank.org पर र्इमेल करें । आप अपना संदेश डाक द्वारा इस पते पर भी भेज सकते हैं : विश्व बैंक, जी.बी.वी. प्रतियोगिता, 70, लोदी एस्टेट, नर्इ दिल्ली - 110003। कृपया इसके साथ अपना पूरा नाम, फोन नंबर, और र्इमेल पता (यदि आपके पास मौजूद है) अवश्य लिखें।

अपना संदेश ट्विटर द्वारा भेजने के लिए #endgbv प्रयोग करें और @worldbanksasia पर भेज दें। यदि आपका संदेश चुना गया तो आपको ट्विटर द्वारा सूचित किया जाएगा।

आपके संदेश 15 मार्च 2013, शुक्रवार रात 12.00 बजे (जीएमटी) तक पहुंच जाने चाहिए। इन पर विश्व बैंक के विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा निर्णय लिया जाएगा और अप्रैल में बसंतकालीन बैठक से पहले विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

पुरस्कार : 10 विजेताओं को काम्पैक्ट वीडियो कैमकार्डर दिया जाएगा। इसके अलावा, पुरस्कार जीतने वाले संदेशों को वाशिंगटन, डी.सी. में होने वाली विश्व बैंक की बसंतकालीन बैठक के साथ-साथ बैंक की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर प्रचिलत किया जा सकता है।

विवरण : यह प्रतियोगिता अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान या श्रीलंका में रहने वाले नागरिकों के लिये है जिनकी आयु 15 मार्च, 2013 तक 18-25 वर्ष की हो । विश्व बैंक समूह के कर्मचारीगण व परामर्शदाता और उनके परिवार के सदस्य इसमें भाग नहीं ले सकते हैं। आपके द्वारा भेजे गए संदेशों पर विश्व बैंक समूह का पूर्ण अधिकार होगा और इन्हें किसी भी रूप में, नाम के साथ या नाम के बगैर, दोबारा उपयोग या प्रकाशित किया जा सकता है। पर्याप्त योग्यतापूर्ण संदेश न मिलने पर बैंक के पास 10 से कम, या कोर्इ पुरस्कार न देने का अधिकार है।
 

संदेश भेजने के लिए फोन और पता :

अफगानिस्तान : +93 (0) 050 125 796

बांग्लादेश : + 88 01823070253

पता : प्लॉट ई 32, शेर - ए - बांग्ला नगर, अगरगाँव,  ढाका 1207, बांग्लादेश

भारत : +91 9891699927

पता : विश्व बैंक, जी.बी.वी  प्रतियोगिता, 70, लोदी एस्टेट, नई दिल्ली - 110003

नेपाल : 5455

पता : पीओ बॉक्स 798 , काठमांडू, नेपाल

पाकिस्तान : +92 0345-8568-102

पता : ई.एक्स.टी, 20-ऐ, शाहराह-ऐ-जमहूरीआत, जी 5/1 इस्लामाबाद, पाकिस्तान

श्रीलंका : +94 777256076 

पता : 5/73, गाले रोड, 3 कोलंबो, श्रीलंका

 

अन्य भाषाओं में आमंत्रण के लिए देखें:

बांग्ला | दारी | अंग्रेज़ी | नेपाली | पश्तोसिंहला | तमिल | उर्दू

 

 

मीडिया संपर्क
में वाशिंगटन
जो कीआन
टेलिफ़ोन: (202) 473-5633
jqian@worldbank.org
में नई दिल्ली
रोहित भाटिया
टेलिफ़ोन: +91-11-4147-9369
rbhatia3@worldbank.org
में इस्लामाबाद
मुनीब अंसारी
टेलिफ़ोन: +92-51-9090194
mansari@worldbank.org



प्रेस विज्ञप्ति नं:
2013/255/SAR

Api
Api

Welcome