Skip to Main Navigation

अर्नब बंद्योपाध्याय


अर्नब बंद्योपाध्याय विश्व बैंक के दक्षिण एशिया क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट ग्लोबल प्रैक्टिस के साथ लीड परिवहन विशेषज्ञ के रूप में काम करते हैं और नई दिल्ली कार्यालय में पदस्थापित हैं। अर्नब की राजमार्गों और ग्रामीण सड़कों, समुद्री और जल परिवहन, मल्टीमोडल परिवहन और लाजिस्टिक्स एवं क्षेत्रीय व्यापार और परिवहन सुविधा सहित परिवहन के विविध क्षेत्रों में गहरी दिलचस्पी और विशेषज्ञता है। परिवहन क्षेत्र की एजेंसियों की संस्थागत बेंचमार्किंग, निर्माण उद्योग विकास, नवाचारी निर्माण प्रौद्योगिकी एवं सामग्री, सड़क सुरक्षा और जल परिवहन पर उनके कई प्रकाशन हैं और वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक नियमित वक्ता हैं। निर्माण प्रबंधन में विशेषज्ञता के साथ सिविल इंजीनियर की पढ़ाई करने वाले अर्नब ने 2001 में विश्व बैंक के साथ जुड़ने से पहले दक्षिण एशिया, पूर्वी एशिया और पूर्वी अफ्रीका में व्यापक परिवहन बुनियादी ढांचे के डिजाइन और निर्माण परियोजनाओं में परामर्श फर्मों के साथ काम किया है।